रायबरेली-जमीनी विवाद में मां बेटी को घर से घसीटकर पीटा

रायबरेली-जमीनी विवाद में मां बेटी को घर से घसीटकर पीटा

-:विज्ञापन:-


       रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली -पैतृक जमीन के बंटवारे के विवाद के मां बेटी को घर घसीटकर बुरी तरह पीटा गया है । जिससे मां बेटी दोनों घायल हो गई उन्हे सीएचसी में भर्ती कराया गया है बेटी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने सीधे एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की है ।
     मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव खरौली का है । गांव की रहने वाली महिला गोमती देवी ने बताया कि उसका उसके परिवार के ही कुछ लोगों से पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है । इसी विवाद में रविवार को उनके विपक्षियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी ।  उसके घर में घुसकर उसकी बेटी को बाहर घसीट लाया गया । उसे भी बहुत बुरी तरह मारा पीटा गया । जिससे मां बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई । ग्रामीणों ने उन्हे सीएचसी में भर्ती कराया है ।  जहां से पीड़िता सीधे रायबरेली मुख्यालय एसपी ऑफिस पहुंची और उसने शिकायती पत्र दिया है । कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उन्हे मामले की जानकारी नहीं हैं। शिकायती पत्र मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी ।