रायबरेली-महिला ने लगाया बेटे के साथ गाली गलौज का आरोप

रायबरेली-महिला ने लगाया बेटे के साथ गाली गलौज का आरोप

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

 ऊंचाहार/रायबरेली: कस्बा निवासी महिला ने मोहल्ले के एक युवक पर 12 वर्षीय बेटी को भगा ले जाने की योजना बनाने तथा बेटे के साथ गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
       खरौंवा कुआं निवासी केला देवी का कहना है कि शनिवार की शाम उसकी बेटी चौराहा से सब्जी खरीदने गई हुई थी। जहां उसे मोहल्ले का ही एक एक युवक मिल गया। जिसने उसकी बेटी को भगा ले जाने की नीयत से अपने पास बुलाकर मोटरसाइकिल से घुमाने को कह  बहला-फुसलाकर रहा था। इसी बीच उसका बेटा आ गया और उसके विरोध करने पर युवक द्वारा उसे गाली गलौज करते हुए धमकी दी गई। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है, सत्यता पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।