रायबरेली-निमंत्रण गई युवक की बाइक चोरी,,

रायबरेली-निमंत्रण गई युवक की बाइक चोरी,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार- रायबरेली-अमलिहा पुरवा गांव निवासी युवक निमंत्रण में गया हुआ था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
    गांव निवासी अजय कुमार का कहना है कि सोमवार की देर रात वह कस्बा स्थित एक मैरिज हाल में हो रहे मांगलिक कार्यक्रम में निमंत्रण में सम्मिलित होने गए हुए थे। मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब वह हाल से बाहर निकला तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। काफी खोजबीन के बावजूद भी बाइक का कहीं अता पता नहीं चल सका। सोमवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया है कि बाइक की खोजबीन की जा रही है।