रायबरेली-मछलियों की रखवाली कर रहे किसान पर जमीनी विवाद में दबंगों ने किया हमला,,,

रायबरेली-मछलियों की रखवाली कर रहे किसान पर जमीनी विवाद में दबंगों ने किया हमला,,,
रायबरेली-मछलियों की रखवाली कर रहे किसान पर जमीनी विवाद में दबंगों ने किया हमला,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-रात में तालाब में पल रही मछलियों की रखवाली कर रहे किसान पर जमीनी विवाद में दबंगों ने हमला कर दिया,और उसकी जमकर पिटाई कर दी, उसके शोर मचाने पर जब आसपास के लोग इकठ्ठा हुए तो हमलावर मौके से भाग निकले, पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।


मामला क्षेत्र के गांव पुरे झाली मजरे बेहरामऊ का है, गाँव निवासी चन्द्रकेश का कहना है कि परिवार के लोगों से उसका लंबे से जमीनी विवाद चल रहा है और इसका वाद भी तहसील न्यायालय में चल रहा है, और आये दिन परिवार के लोग उसे धमकी भी देते रहते है।उसने गाँव के पास ही तालाब में मछली पाल रखी है और रविवार की रात वो मछलियों की रखवाली कर रहा था, तभी आरोप है कि करीबन आधा दर्जन लोग लाठी डंडे से लैस होकर आये और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी,उसके शोर मचाने पर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से भाग निकले, पीड़ित ने सोमवार को कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।