रायबरेली-शादी में गया था परिवार, चोरों ने घर में धावा बोलते हुए नगदी व जेवरात किए पार

रायबरेली-शादी में गया था परिवार, चोरों ने घर में धावा बोलते हुए नगदी व जेवरात किए पार

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट:-अभय सिंह

महाराजगंज रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ओथी गांव में एक घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरों ने पार कर दिये। अज्ञात चोरों ने बीती रात घर के तीन ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे, जिससे मकान खाली था। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने अलमारी में रखे कीमती आभूषण और नकदी चुराकर फरार हो गए। परिजनों के वापस लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित रामसमुझ ने बताया कि उनके गांव के प्रधान के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था, जिसमें पूरा परिवार शामिल होने गया था। सुबह घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट, एक बक्से और अलमारी सहित तीन ताले टूटे हुए थे। रामसमुझ के अनुसार, अलमारी से नकदी, आभूषण और अन्य जेवरात गायब थे। उन्होंने सबसे पहले पुलिस और प्रधान को घटना की सूचना दी। क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी और चोरी हुआ सामान बरामद करेगी।