रायबरेली-स्थगन आदेश के बावजूद हो रहा पक्का निर्माण , दी जा रही है धमकी

रायबरेली-स्थगन आदेश के बावजूद हो रहा पक्का निर्माण , दी जा रही है धमकी

-:विज्ञापन:-


   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली - विवादित भूमि पर एसडीएम न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश के बावजूद दूसरा पक्ष पक्का निर्माण कर रहा है । निर्माण रोकने पर वादकारी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है । पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है ।
    मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव जिल्ला मजरे गंगोली का है । गांव के श्यामलाल का कहना है कि भूमि संख्या 598 के वह संक्रमणीय भूमिधर है । इस भूमि के सीमांकन के किए उन्होंने एसडीएम न्यायालय में वाद दायर कर रखा है । जिसमें सीमांकन हो चुका है और न्यायालय ने स्थगन आदेश जारी किया है । सीमांकन में वादी की भूमि पर कुछ अवैध कब्जा पाया गया है । इस वाद में अगली तिथि नियत है । इस बीच अवैध कब्जेदारों द्वारा जबरन विवादित भूमि पर पक्का निर्माण किया जा रहा है । जब पीड़ित ने निर्माण करने से रोका तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई है । इसके बाद कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है ।