Raibareli-हैंड़पंप रिबोर के दौरान बोरिंग में पाइप डालते समय एचटी लाइन की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे*

Raibareli-हैंड़पंप रिबोर के दौरान बोरिंग में पाइप डालते समय एचटी लाइन की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

*बिजली के तारों में पाइप छूने से करंट की चपेट में आए लोग,चार रेफर*

*एंबुलेंस की मदद से झुलसे लोगों को इलाज हेतु पहुंचाया गया सरकारी अस्पताल*



सरेनी-रायबरेली-मंगलवार की दोपहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में उस वक्त कोहराम मच गया जब पांच लोग बिजली की करंट की चपेट में आकर झुलस गए!जानकारी के मुताबिक सरकारी इंडिया मार्का नल का रिबोर होकर बोरिंग में पाइप डाली जा रही थी तभी पाइप के बिजली के तारों में छू जाने के चलते पांच लोग करंट की चपेट में आ गये और गंभीर रूप से झुलस गये!मामला पूरे टीका मजरे डिघिया गांव का बताया जाता है!गांव निवासी कमलेश कुमार के दरवाजे सरकारी नल लग रहा था!मठ मजरे गौरा रुपई निवासी मिस्त्री पंकज पुत्र संतलाल और हेल्पर विपिन पुत्र बृजेश निवासी पूरे तिवारी लालूमऊ नल की बोरिंग कर रहे थे!बोरिंग में पाइप डालने के समय मिस्त्री ने गांव के ही ज्ञान चंद्र पुत्र बदलू,रोहित पुत्र रामनरेश और कमलेश पुत्र रमाशंकर से मदद करने को कहा तो पांचों लोग पाइप पकड़कर बोरिंग में डालने लगे!मिस्त्री ने 10-10 फुट पाइप डालने की बजाए जल्दबाजी के चक्कर में 20-20 फुट पाइप डालने लगा लेकिन यह भूल गया कि ऊपर से बिजली की लाइन गुजरी है!तभी पाइप असंतुलित होकर ऊपर से जा रहे बिजली के तारों में गिर गया,जिससे सभी पांचों लोग बिजली के करंट की चपेट में आ गये और गंभीर रूप से झुलस गये!सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने पांचों घायलों को लालगंज सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद कमलेश कुमार,ज्ञान चंद्र, रोहित कुमार और मिस्त्री पंकज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है!