रायबरेली-जिला पंचायत अध्यक्ष ने ऊर्जा मंत्री अपने घर के आँगन की तस्वीरों को ट्वीट करके NTPC के प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली-क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी परियोजना से उड़ रहे कोयले व राख से आमजनमानस के अलावा जनप्रतिनिधि भी परेशान है, जिला पंचायत अध्यक्ष ने ऊर्जा मंत्री अपने घर के आँगन की तस्वीरों को ट्वीट करके प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग की है।

क्षेत्र के बिकई गाँव निवासी व बीजेपी से जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने शनिवार की शाम ट्विटर पर ऊर्जा मंत्री को ट्वीट करते हुए लिखा कि माननीय मंत्री जी एनटीपीसी ऊंचाहार रायबरेली उत्तरप्रदेश द्वारा हो रहा प्रदूषण एक चित्र मेरे आंगन की फर्श का है, इस तरह से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित है और अधिकारी इस पर मौन है, उन्होंने ऊर्जा मंत्री से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।