ड्यूटी पर तैनात दारोगा की हीट स्ट्रोक से मौत, सिपाही की बिगड़ी तबीयत

ड्यूटी पर तैनात दारोगा की हीट स्ट्रोक से मौत, सिपाही की बिगड़ी तबीयत

-:विज्ञापन:-

अयोध्या;जिले में गर्मी का कहर देखने को मिला है. शनिवार की देर शाम यातायात पुलिस उपनिरीक्षक विनोद सोनकर अयोध्या धाम में ड्यूटी पर तैनात थे कि अचानक जमीन पर गिर पड़े. सहयोगी कर्मियों उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह पहले से बीमार थे. वहीं, जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि यातायात उपनिरीक्षक की मौत हीट स्ट्रोक से हुई है.

यातायात उपनिरीक्षक विनोद सोनकर 2 महीने पहले ही लखनऊ से स्थानांतरित होकर अयोध्या आए थे. वह मूल रूप से देवरिया जिले में रुद्रपुर के रहने वाले थे. मौत की खबर मिलते ही एसपी यातायात आरएस गौतम व सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे, वहीं आइजीआरएस सेल में तैनात सिपाही संजीव कुमार सिंह को भी हीट स्ट्रोक के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.