ऊंचाहार में अनियंत्रित डंपर का कहर, खेत में सो रहे युवक की दर्दनाक मौत; अप्रैल में गूंजने वाली थी शहनाई,,,,,

ऊंचाहार में अनियंत्रित डंपर का कहर, खेत में सो रहे युवक की दर्दनाक मौत; अप्रैल में गूंजने वाली थी शहनाई,,,,,

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी


रायबरेली/ऊंचाहार: कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे करसेनी मजरे अरखा गांव को झकझोर कर रख दिया। यहाँ राख से लदा एक अनियंत्रित डंपर पलटने से खेत में सो रहे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


खेत में मचान पर सो रहा था युवक,,,, 



प जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की है। एनटीपीसी की अरखा ऐस डाईट से राख लादकर एक डंपर करसेनी गांव के रास्ते से गुजर रहा था। उसी दौरान गांव का निवासी अनिल कुमार पाल अपने खेतों की रखवाली के लिए वहां बने मचान पर सो रहा था। अचानक डंपर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे डंपर सीधे खेत में जाकर पलट गया। दुर्भाग्यवश, अनिल कुमार पाल इस भारी-भरकम वाहन की चपेट में आ गए और दबने से उनकी मृत्यु हो गई।


अप्रैल में होने वाली थी शादी, खुशियां मातम में बदलीं



इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक अनिल कुमार पाल की शादी तय हो चुकी थी और अप्रैल माह में उनके घर शहनाई गूंजने वाली थी। वह एनटीपीसी में एक दैनिक श्रमिक के रूप में काम करते थे और अपने परिवार का सहारा थे। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शादी की तैयारियां शुरू होनी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मंगलवार की सुबह जानकारी देते हुए कोतवाल अजय कुमार राय ने पुष्टि की कि दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना के कारणों की जांच जारी है।