Raibareli--कलयुगी बेटे ने पिता को पीट पीट कर की हत्या

Raibareli--कलयुगी बेटे ने पिता को पीट पीट कर की हत्या

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट- अनुज कौशल


रायबरेली-सूंची -सलोन कोतवाली अंतर्गत सूची चौकी क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता को लाठी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया।सोलह वर्ष पूर्व आरोपी बेटे ने अपनी माँ को भी लाठियों से पीट कर हत्या कर दी थी।घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक मिया का पुरवा मजरे सूची निवासी राम आधार(80)अपने दरवाजे पर बैठा था।ग्रामीणों के मुताबिक इसी बीच दूध बेचकर लौटे पुत्र दल बहादुर यादव ने दरवाजे के समीप रखी लाठी से अपने पिता को पीट पीट का मौत के घाट उतार दिया।वही आरोपी की पत्नी सरोज यादव ने घटना की सूचना सलोन पुलिस को दे दी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2007 में आरोपी ने अपनी माँ राजपति को भी लाठियों से पीटकर हत्या कर दी थी।जिसमे युवक जेल चला गया था।और दो साल बाद जमानत पर छूट कर आया था।सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक का दिमागी संतुलन ठीक नही था।पिता की लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी है।आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।