रायबरेली-प्रधान पुत्रों की गुंडई,खुलेआम पटरी दुकानदार पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला,,

रायबरेली-प्रधान पुत्रों की गुंडई,खुलेआम पटरी दुकानदार पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेलीकोतवाली क्षेत्र के रामसांडा ग्राम पंचायत में सत्ता की सीट पर आसीन ग्राम प्रधान की गुड़ई सर पर चढ़कर बोलती दिखाई दी,ग्राम प्रधान ने अपने पुत्रों से एक पटरी दुकानदार पर जानलेवा हमला करवा दिया ।
बताया जा रहा है कि ये हमला उस वक्त हुआ जब वह अपनी दुकान बंद कर रहा था , शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने दुकानदार का बचाव किया  जिससे उसकी जान बच सकी ,घटना के बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया खबर लिखे जाने तक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ऊंचाहार के गंधपी मजरे रामसांडा निवासी रवि,गांव के निकट रोड पर अपनी निजी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है ।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को प्रधान के पुत्र किसी बात से खीझे हुए थे जिसपर शाम के समय रवि पर बेवजह अपना आक्रोश उतारने लगे ,प्रधान पुत्र व सहयोगियों ने रवि पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच सुरु कर दी है।
कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया की घटना की जानकारी है प्रर्थना पत्र मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।