रायबरेली-पुरानी रंजिश में दबंगों ने दो युवकों को लाठी डंडे व ईट पत्थर से मारपीट कर किया घायल,,,,

रायबरेली-पुरानी रंजिश में दबंगों ने दो युवकों को लाठी डंडे व ईट पत्थर से मारपीट कर किया घायल,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 




ऊंचाहार-रायबरेलो-पुरानी रंजिश में दबंगों ने दो युवकों को लाठी डंडे व ईट पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया, मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे महिपत मजरे सरायं हरदो का है, गाँव निवासी शिवम का करीबन एक सप्ताह पूर्व पड़ोसी गाँव सरायं हरदो निवासी अभिषेक से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, मंगलवार की शाम शिवम अपने मित्र योगेश निवासी नाथीपुर के साथ बाइक से घर जा रहा था, तभी गाँव के पास ही सरायं हरदो गाँव निवासी अभिषेक ने पुरानी रंजिश में अपने साथी शिवम पंडित, विवेक व भुसई के साथ मिलकर लाठी से उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और बीचबचाव करने पर साथी योगेश की भी पिटाई कर दी,परिजनों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि शिवम की तहरीर पर शिवम पंडित, विवेक, अभिषेक व भुसई के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।