Raibareli-सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओ को किया जागरूक

Raibareli-सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओ को किया जागरूक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी

रायबरेली पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में पुलिस कार्यालय में नियुक्त कुल-34 महिला अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा  शहर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न स्थानों, कस्बों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं की समस्याओं से अवगत होकर उनकी सुरक्षा आदि के संबंध में वार्ता की जा रही है तथा उन्हे उच्चाधिकारियों के नम्बर प्रदान किये करते हुये विभिन्न लाभप्रद योजनाओं/हेल्पलाइन नम्बर जैसे- (वूमेन पावर लाइन 1090), (महिला हेल्प लाइन 181), (एम्बुलेंस सेवा 108),(मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन 1076), (पुलिस आपातकालीन सेवा 112), (चाइल्ड हेल्पलाइन 1098), (स्वास्थ्य सेवा 102), (ऑन लाइन साइबर फ्राड हेल्प लाइन नं-1930) आदि नम्बरों के सम्बंध में जानकारी प्रदान प्रदान करते हुए बेझिझक इन हेल्प लाइन नम्बरों पर शिकायत करने हेतु भी प्रेरित किया जा रहा है ।

“शक्ति दीदी” अभियान के अन्तर्गत शहर क्षेत्र की बालिकाओ/महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध मे विस्तृत रुप से जानकारी दी जा रही है।  साथ ही जागरूकता की कमी या फिर अन्य किसी कारण से योजनाओं से दूर महिलाओं को उनका लाभ भी दिलाने का आश्वासन भी दिया जा रहा है।

पुलिस विभाग के सौजन्य से अगर किसी महिला को पात्र होने के बाद भी योजना का लाभ नहीं मिला है तो संबंधित विभाग तक उसकी बात पहुंचाई जाएगी। ऐसी महिलाओं का आवेदन कराया जा रहा है। शक्ति दीदी का उद्देश्य गांव की बहू बेटियों को जागरूक कर उन्हें शक्तिशाली बनाना है।
 1. गुड टच, बैड टच के बारे में बताना।
2. नशामुक्ति हेतु जागरूकता।
3. साइबर अपराधों पर जागरूकता।
4. घरेलू हिंसा के बारे में जागरूकता।
5. शासन की जन कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी देना।
6. विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देना।