Raibareli-डायबिटीज सप्ताह के परिपेक्ष्य में आई.एम.ए ने निकाली जागरूकता रैली

Raibareli-डायबिटीज सप्ताह के परिपेक्ष्य में  आई.एम.ए ने निकाली जागरूकता रैली

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला


रायबरेली: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायबरेली के तत्वाधान में विश्व भर में मनाया जा रहे डायबिटीज सप्ताह के परिपेक्ष्य में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया।इसका मुख्य उद्देश्य जनमानस में डायबिटीज के प्रति जागरूकता फैलाना था इस विशाल वाकथन रैली में आईं एम ए के अलावा समाज के विभिन्न संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभागिता प्रदर्शित की इस रैली का आयोजन प्रात : 7:00 बजे स्थानीय मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रियदर्शी ने अपनी पत्नी श्रीमती प्रीति प्रियदर्शी के साथ फ्लैग ऑफ करके। इस कार्यक्रम की शुरुआत की उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी सुश्री पूजा यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व पूजा मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह, सीओ सिटी अमित सिंह ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता एवं सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत डॉक्टर मनीष चौहान जी द्वारा किया गया। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई यह रैली पुलिस लाइन चौराहा कैनाल रोड डिग्री कॉलेज चौराहा आईं एम ए भवन से होते हुए नेहरू नगर इंदिरा नगर पुलिस चौकी जेल रोड होते हुए वापस स्टेडियम पर जाकर यह रैली समाप्त हुई। इन मार्गों में मिलने वाले सभी लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया एवं उनके अंदर यह जागरूकता फैलाई गई कि मधुमेह से हम किस तरीके से बचाव कर सकते हैं कैसे अपने खान-पान को सुधार सकते हैं किन-किन व्यायामों के आधार पर अपने जीवन शैली में सुधार लाकर मधुमेह से बचाव किया जा सकता है स्टेडियम में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि डायबिटीज कि इस तरह की एक्टिविटी से डायबिटीज के लोगों को सही इलाज खान-पान एवं व्यायाम की भी जानकारी मिलेगी पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने आईएमए के इस प्रोग्राम की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं इसके उपयोगिता को भी वर्णित किया एवं जनमानस से अपील की की रोज सुबह व्यायाम को महत्व दें एवं स्वस्थ जीवन शैली को अपनाकर इस रोग को दूर भगाएं पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रियदर्शी जी की धर्म पत्नी श्रीमती प्रीति प्रियदर्शी जी ने भी इस कार्यक्रम में अपनी पूर्ण सहभागिता प्रदान की एवं सभी के साथ इस 5 किलोमीटर वाकथन में उन्होंने अपनी सहभागिता प्रदान की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने भी डायबिटीज से लोगों को सचेत रहने को कहा और इस रोग के लिए प्रातः भ्रमण को महत्व दिया और समझाया कि लगभग 45 मिनट या 5 किलोमीटर तेज चाल से सुबह टहले जिससे कि इसका फायदा मधुमेह रोगियों को अवश्य होगा मंच पर आसीन मुख्य विकास अधिकारी सुश्री पूजा यादव जी ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए आईएमए को बधाई दी और ऐसे ही कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आईं एम ए को प्रेरित किया एडीएम वित्त एवं फाइनेंस सुश्री पूजा मिश्रा ने बताया कि प्रातः जल्दी उठना स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक है और इसके कितने फायदे हमें मिलते हैं उन्होंने सभी से अनुरोध किया की प्रातः उठें और टहलें। सीओ सिटी श्री अमित सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किया इस विशाल रैली का रास्ते में यलो बार ऑरेंज बार व्हाइट बार ग्रीन बार काउंटर्स पर स्वागत किया गया जहां पर पानी एवं जूस की व्यवस्था विभिन्न संस्थाओं द्वारा की गई थी ।इस रैली में रोटरी, जेसीआई रायबरेली, जेसीआई रायबरेली युवा,मोशन, भारत विकास परिषद , क्रिकेट अकादमी , बैडमिंटन एसोसिएशन,मॉर्निंग वॉकर संगठन, एपी एमपी ,इंडियन होम्योपैथिक संगठन, ड्रगिसट एसोसिएशन मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संगठन इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन इंडियन डेंटल एसोसिएशन के साथ शासन एवं प्रशासन के अधिकारियों ने एवं समान समाज के सम्मानित एवं आम नागरिकों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम को विशालता एवं भव्यता प्रदान किया कार्यक्रम के अंत में स्टेडियम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रियदर्शी जी सुश्री पूजा यादव जी सुश्री पूजा मिश्रा जी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह श्री अमित सिंह जी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न सोनकर जी को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए कार्यक्रम के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर डी आर मौर्य एवं डॉ विकास द्विवेदी ने इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सचिव डॉक्टर ओमिका चौहान ने कार्यक्रम के अंत में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सभी सदस्यों के साथ जितनी भी संस्थाओं ने इस कार्यक्रम में अपने सदस्यों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की एवं प्रतिभागिता प्रदान की के साथ समाज के विभिन्न वर्गों से आए हुए सम्मानित नागरिक गणों पुलिस प्रशासन, प्रशासन के अन्य अधिकारी गण ,प्रेस बंधुओं सभी को उन्होंने आईएमए की तरफ से हृदय से धन्यवाद दिया।