रायबरेली-सहन के जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट पांच घायल,,,,

रायबरेली-सहन के जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट पांच घायल,,,,
रायबरेली-सहन के जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट पांच घायल,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-सहन के जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, दोनो पक्षों से कुल 5 लोग घायल हो गये, परिजनों द्वारा घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया,पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।


मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव नाजेपुर मजरे सरायंभान का है, गाँव निवासी जसवंत सिंह का परिवार के ही रामबचन से सहन की जमीन का विवाद चल रहा है, शनिवार की दोपहर जसवंत सिंह उसी जमीन पर शौचालय का निर्माण कर रहे थे, जिसका रामबचन ने विरोध किया, तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई,जिसमें एक पक्ष से जसवंत सिंह व उनकी पत्नी निर्मला व दूसरे पक्ष से रामबचन ,उनकी भाभी सविता व मां कूला देवी घायल हो गई, परिजनों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया ।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि जसवंत सिंह की तहरीर पर रामविलास, बबलू, रामबचन व लवकुश तथा रामबचन की तहरीर पर जसवंत सिंह, राजेश व बउआ के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।