रायबरेली-अमावां ब्लॉक के भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष को फोन पर मिली धमकी

रायबरेली-अमावां ब्लॉक के भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष को फोन पर मिली धमकी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-भाजपा के अमावां ब्लॉक के भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को बीते बुधवार रात फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। भाजपा नेता अपने साथियों के साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए मामले में जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की मांग की।

भाजपा नेता का कहना है कि गांव में उनका पड़ोसी से सहन की भूमि को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसी को लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। एसपी ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। मिल एरिया थाना क्षेत्र के दाउदनगर गांव के रहने वाले भाजपा के अमावां ब्लॉक के पूर्व मंडल अध्यक्ष वासुदेव सिंह उर्फ भोलई सिंह का पड़ोसियों से सहन की भूमि को लेकर कुछ विवाद चल रहा है।

बीते बुधवार की रात करीब आठ बजे भाजपा नेता को फोन पर जान से मारने की धमकी देते हुए विवादित भूमि पर शुक्रवार से निर्माण कार्य कराए जाने की चेतावनी दी गई। भाजपा नेता का आरोप है कि धमकी देने वाले गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा उसकी सहन की जमीन पर जबरन नींव भरकर कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा नेता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत के बाद कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। मिल एरिया थाना प्रभारी विंध्य विनय ने बताया कि मामले की जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।