रायबरेली-बीडीओ का फरमान ,प्रधान करें कुत्तों से लोगों की सुरक्षा

रायबरेली-बीडीओ का फरमान ,प्रधान करें कुत्तों से लोगों की सुरक्षा

-:विज्ञापन:-



     रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-बीडीओ ने कुत्तों द्वारा लोगों पर हमला करने के मामले में ग्राम प्रधान को जिम्मेदारी सौंप दी है । दरअसल एनटीपीसी के आवासीय परिसर में रहने वालों को कुत्तों ने परेशान कर रखा है । एनटीपीसी प्रबंधन ने इसके लिए बीडीओ को पत्र लिखा , जिसमें बीडीओ ने ग्राम प्रधान को इस समस्या से निजात दिलाए जाने की जिम्मेदारी सौंप दी है ।
   एनटीपीसी के उपमहाप्रबंधक मानव संसाधन ने खंड विकास अधिकारी ऊंचाहार को एक पत्र लिखा था । जिसमें कहा गया था कि आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों पर कुत्ते हमला कर रहे हैं । विशेषकर वृद्ध और बच्चे दहशत में है । एनटीपीसी प्रबंधन के इस पत्र पर बीडीओ ने ग्राम प्रधान को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि एनटीपीसी आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों की कुत्तों से सुरक्षा को ध्यान में रखकर इसका निवारण करें । ज्ञात हो कि एनटीपीसी आवासीय परिसर ऊंचाहार देहात ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है । उधर  ग्राम प्रधान धनराज यादव का कहना है कि मेरे सभी गावों में सैकड़ों कुत्ते हैं , ग्रामीण उनसे खुद सुरक्षा करते हैं । एनटीपीसी परिसर में लोगों ने बड़ी संख्या में कुत्ते पाल रखे हैं , जिन्हे देखकर आवारा कुत्ते भी कालोनी में घुस जाते हैं । कालोनी गेट पर 24 घंटे तैनात रहने वाले सुरक्षा कर्मी उन्हे नहीं रोकते है , ऐसे में पंचायत विभाग क्या करेगा ।