Raibareli-तीन हफ़्तों के अंतराल में चोरों ने पीठन गांव को फिर बनाया निशाना

Raibareli-तीन हफ़्तों के अंतराल में चोरों ने पीठन गांव को फिर बनाया निशाना
Raibareli-तीन हफ़्तों के अंतराल में चोरों ने पीठन गांव को फिर बनाया निशाना

-:विज्ञापन:-


अमित अवस्थी( गुड्डू)
मो- 7007782057
   9838 392 747


पंद्रह हजार की नगदी समेत तीन लाख के जेवरात पार


बछरावां-रायबरेली-थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार देर रात चोरों ने एक बार फिर पीठन गांव को अपना निशाना बनाया । एक घर से पंद्रह हजार की नगदी समेत तीन लाख के जेवरात पार कर दिये ।
      पीठन गांव निवासिनी विद्यावती पत्नी स्व रामकुमार के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया । चोर घर के पीछे से छत पर चढ़े । फिर जीने के रास्ते घर मे दाखिल हुए । चोरों ने घर के कमरे में अलमारी व बक्से में रखी लगभग पंद्रह हजार की नगदी समेत झुकमी, बेसर,मांग टीका, नथ, मंगल सूत्र,अंगूठी, करधनी, हाफ पेटी,पायल,दो जोड़ी,मीना,दो बड़े पायल सोने चांदी के लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए । सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घटना की जानकारी


 हुई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है । पीड़ित दीपेश ने बताया कि घर के सभी लोग कार्यक्रम में शामिल होने मामा के घर गए हुए थे । घर पर भाभी शीला व बहन लक्ष्मी ही मौजूद थी। दोनों बरामदे में सोए हुए थे । घटना देर रात की है। पीड़ित द्वारा बताया गया कि चोरों द्वारा सिलसिलेवार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है जिसकी शिकायत थाने में की जा चुकी है। लेकिन अभी तक चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। चोरों का काकस पूरी तरह से पीठन गांव पर हावी है। थानाध्यक्ष बृजेश राय का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है । जल्द खुलासा किया जाएगा ।