Raibareli-ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Raibareli-ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Raibareli-ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी

 बछरावां- रायबरेली-थाना क्षेत्र के अंतर्गत महाराजगंज रोड पर रसूलपुर गांव के निकट ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल पर किया गया है। जानकारी के अनुसार

=

 महाराजगंज रोड पर रसूलपुर गांव के निकट राम सुफल पुत्र शीतल दिन निवासी जनाई रीसा जनपद रायबरेली ,अशरफ पुत्र जमील निवासी राजामऊ थाना बछरावां जनपद रायबरेली, जावेद पुत्र जुनैद अहमद निवासी राजामऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौकी इंचार्ज बागीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस टीम के साथ स्वयं लादकर एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया है जबकि मौके पर मौजूद राहगीरों द्वारा खून से लथपथ होने के कारण हाथ लगाना उचित नहीं समझ रहे थे।    इसी दौरान चौकी इंचार्ज की सक्रियता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है ।इस संबंध में थाना अध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। जहां हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल पर किया गया। तहरीर मिलने के बाद विधि कार्रवाई की जाएगी।