रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, हालत गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुरुवा सेहगो मार्ग पर विनायकपुर गांव के पास बीते शुक्रवार की देर रात तकरीबन 9:00 बजे के आसपास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार युवक अमित कुमार पुत्र रामदयाल उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी जहांगीराबाद अपनी बाइक पर सवार होकर उक्त मार्ग होते हुए चुरूवा की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह विनायकपुर गांव के निकट पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य के बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा गंभीर हालत में उसका उपचार किया गया है।

rexpress 