रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल, हालत गंभीर

रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुरूवा सेहगो तमनपुर संपर्क मार्ग पर लाल खेड़ा गाँव के पास बीते मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार दो सगे भाई लवकुश उम्र 25 वर्ष तथा लक्ष्मण उम्र 20 वर्ष पुत्रगण रघुनाथ निवासी सेहगो तमनपुर, जो कि मंगलवार की देर रात उक्त मार्ग होते हुए अपने घर जा रहे थे, जैसे ही वह उक्त मार्ग पर स्थित लालखेड़ा गांव के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें उच्च उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।