रायबरेली-स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से कोचिंग पढ़ने जा रही दो छात्रा गिरकर घायल

रायबरेली-स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से कोचिंग पढ़ने जा रही दो छात्रा गिरकर घायल

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल हो गई, जिन्हें आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इलाज किया जा रहा है। विदित हो कि बृहस्पतिवार की सुबह 10:00 बजे के आसपास बछरावां कस्बा स्थित दयानंद पीजी कॉलेज के सामने स्कूटी पर सवार दो छात्राएं कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी। जानकारी प्राप्त हुई की छात्रा विनीता पुत्री राम प्रकाश पाल उम्र 22 वर्ष निवासी इंदौरा थाना महाराजगंज एवं क्षमा पुत्री राकेश द्विवेदी उम्र 21 वर्ष निवासी कनेहरी थाना नगराम जनपद लखनऊ दोनों छात्राएं स्कूटी पर सवार होकर बछरावां कस्बे की ओर जा रही थी। तभी दयानंद पीजी कॉलेज के सामने पहुंचते ही एक व्यक्ति अचानक रोड पार कर रहा था, जिसे देखकर ब्रेक लगाने के प्रयास में स्कूटी अचानक असंतुलित हो गई और सड़क मार्ग पर गिर गई, जिसमें सवार दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां दोनों का इलाज किया गया है। छात्राओं के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।