रायबरेली एसपी द्वारा साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण

रायबरेली एसपी द्वारा साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण

-:विज्ञापन:-

 

रायबरेली- दिनांक 5 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान  पुलिस बल को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई गई एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिंल करवाया गया। परेड में पुलिस लाइन का बल, विभिन्न कार्यालयों व थानों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। परेड निरीक्षण के पश्चात पुलिस लाइन परिसर, बैरिक, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, पीआरवी वाहन, गार्द रजिस्टर आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त रजिस्टर्ड अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा अर्दली रूम कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।