रायबरेली-कार की टक्कर से मां बेटे गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली-कार की टक्कर से मां बेटे गम्भीर रूप से घायल

-:विज्ञापन:-

 


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के महराजगंज मजरे जगदीशपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अर्चित कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र श्यामलाल निवासी राजापुर मजरे पड़रिया ने बताया कि गुरुवार देर शाम को वह अपनी मां तारावती पत्नी श्यामलाल उम्र 45 वर्ष को बाइक पर बिठाकर शिवगढ़ से घर के लिए जा रहा था। घायल का आरोप है कि बाइक के आगे चल रहा वेगनर कार चालक लहराकर कार चला रहा था। जिसने पहले तो काफी देर तक उसे पास दिया, जब पास दिया तो थोड़ा आगे निकलते ही वेगनर चालक ने उसकी बाइक में बगल से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। अर्चित ने बताया कि बाइक वैगेनार में फंसकर कुछ दूर तक चली गई। और मां बेटे दोनों पहिए के नीचे आकर घायल हो गए। इस सम्बन्ध में जब शिवगढ थाना प्रभारी राजीव सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्यवाही की जाएगी।