रायबरेली: मजदूरों से भरा टैंपू पलटा, आधा दर्जन से अधिक घायल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को मजदूरों से भरा एक टैंपू अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा एसजेएस स्कूल के पास उस समय हुआ, जब धान की रोपाई का काम खत्म कर मजदूर अपने घर लौट रहे थे। अचानक टैंपू का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को टैंपू से बाहर निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

rexpress 