रायबरेली-SDM नें अवैध कब्जे पे चलाया बुल्डोजर,भू माफिओं में मचा हडकम्प,,,,?

रायबरेली-SDM नें अवैध कब्जे पे चलाया बुल्डोजर,भू माफिओं में मचा हडकम्प,,,,?
रायबरेली-SDM नें अवैध कब्जे पे चलाया बुल्डोजर,भू माफिओं में मचा हडकम्प,,,,?

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार-रायबरेली-सुरक्षित जमीन पर किये गए अवैध कब्जे को राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से ढहा दिया, वहीं प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है।
मामला कोटराबहादुर गंज गाँव का है, जहाँ गाटा संख्या 400 राजस्व अभिलेखों में खाद के गड्ढे के नाम से दर्ज है, जिस पर गाँव के ही रमेश कुमार ने टीन शेड रखकर व चरही बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था, गाँव के ही अरुण

 कुमार सोनकर ने मामले की शिकायत एसडीएम से की थी, शनिवार को एसडीएम सिदार्थ चौधरी के निर्देश पर नायब तहसीलदार सत्याराज, राजस्व निरीक्षक अजय चौधरी क्षेत्रीय लेखपाल भाईलाल ,व कोतवाल आदर्श कुमार सिंह समेत पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीन के माध्यम से अवैध निर्माण को ढहा दिया।
एसडीएम सिदार्थ चौधरी ने बताया कि सुरक्षित जमीन पर किये गए अवैध कब्जे को खाली कराया गया है।