महिला को बनना तो था बुआ, लेकिन तकदीर ने खेला ऐसा खेल कि बन गई सगे भाई के बच्चे की मां

महिला को बनना तो था बुआ, लेकिन तकदीर ने खेला ऐसा खेल कि बन गई सगे भाई के बच्चे की मां

-:विज्ञापन:-

30 साल की एक महिला बनना तो चाहती थी बुआ, लेकिन तकदीर ने ऐसा खेल खेला कि वो अपने ही भाई के बच्चे की मां बन गई. हाल ही में उसने सगे भाई के बच्चे को जन्म दिया. लेकिन इस महिला का कहना है कि यह पल उसके लिए बेहद खास था.

उसकी खुशी का ठिकाना नहीं है. असल में महिला ने अपने भाई को उसकी फैमिली बढ़ाने में मदद की है. महिला ने सरोगेसी के जरिए बच्चे को जन्म दिया है. लेकिन इस कहानी में एक और ट्विस्ट है.

डेलीस्टार के अनुसार, अमेरिका की सबरीना हैंडरसन अपने 33 वर्षीय भाई शेन पैटरी के बच्चे की सरोगेट मदर हैं. शेन गे हैं और उन्होंने 37 साल के एक पुरुष से ब्याह रचाया है, जिनका नाम पॉल है. शेन और पॉल ने साल 2020 में ही पैरेंट्स बनने का सोचा था, लेकिन चूंकि दोनों एक ही जेंडर के थे इसलिए यह संभव नहीं था. ऐसे में सबरीना उनकी मदद के लिए आगे आईं और सगे भाई के बच्चे को नौ महीने अपनी कोख में पाला.

भाई बहन और उनके प्यार की कहानी

कैलिफोर्निया की सबरीना पेशे से प्रॉपर्टी मैनेजर हैं. अपने भाई को दिलो जान से प्यार करने वाली इस बहन का कहना है कि वह उसके लिए ऐसा बार-बार करने को तैयार है. सबरीना ने कहा, यह बच्चा उसका सबसे खास भतीजा है. उन्होंने सितंबर में उसे जन्म दिया, जो अब उनके भाई और पार्टनर पॉल के साथ रह रहा है.

भाई को सौंपा बच्चा

महिला का कहना है कि शेन और पॉल अब एक परफेक्ट पैरेंट्स बन चुके हैं. सरोगेसी के लिए महिला के एग्स का इस्तेमाल किया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने उनसे कहा कि बायलॉजिकली यह बच्चा उनका ही है. हालांकि, सबरीना का कहना है कि उन्होंने बच्चा शेन को सौंप दिया है.

बच्चे की बुआ या मां?

उन्होंने कहा, मैं बच्चे से बेहद प्यार करती हूं. लेकिन यह प्यार एक बुआ के तौर पर है. वे इस बच्चे को ताउम्र भतीजे के रूप में ही प्यार करेंगी. महिला का यह भी कहना है कि अगर उनके भाई को जरूरत पड़ी, तो वे भविष्य में उनके लिए दोबारा सरोगेट मदर बनने के लिए तैयार हैं.