रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर खून से लथपथ मिला बुजुर्ग महिला का शव
में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर खून से लथपथ मिला बुजुर्ग महिला का शव सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वजीरगंज मजरे करकसा गांव का है जहां घर के अंदर बुजुर्ग महिला शांति उम्र 60 वर्ष का खून से लथपथ शव मिला, बुजुर्ग महिला के मुंह से खून निकल रहा था,महिला घर में अकेली रहती, जैसे ही बुजुर्ग महिला के शव मिलने की सूचना ग्रामीणों को लगी घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुड़ गई, मृतका के भाई संतराम ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की आशंका जताते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले दीपक नाम के युवक से अक्सर विवाद रहता था और अक्सर वह महिला के साथ झगड़ा किया करता था परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

rexpress
