रायबरेली-लोक अदालत में सौ वादों का किया गया निस्तारण,,

रायबरेली-लोक अदालत में सौ वादों का किया गया निस्तारण,,

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -शनिवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के तत्वाधान  में ग्रामन्यायअधिकारी ऊंचाहार/सिविल जज  मनु गुप्ता जी द्वारा ऊंचाहार तहसील  ग्राम न्यायालय में 255 वादों में से 100वादों का निस्तारण किया गया , ₹1000 का अर्थ दंड /जुर्माना वसूला गया।उक्त अवसर पर ग्राम न्यायाधिकारी  ने कहा लोगों के सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया गया है उक्त अवसर पर जितेन्द्र कुमार द्विवेदी पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण   रामकुमार शुक्ला पेसकार, अमरेश कुमार स्टोनो बाबू,सुभाष कुमार , स्टॉफ सहित अनेकों वादीगण मौजूद रहे।