रायबरेली तेज रफ्तार अनियंत्रित बस की टक्कर से महिला घायल, रेफर

रायबरेली तेज रफ्तार अनियंत्रित बस की टक्कर से महिला घायल, रेफर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत कस्बे के मुख्य चौराहे पर सोमवार दोपहर तकरीबन 2:00 बजे के आसपास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस की टक्कर से एक महिला घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला सुमन पत्नी अनिल कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी दोस्तपुर, जो की आशा संगिनी के पद पर कार्यरत है। रविवार दोपहर वह अपने गांव से कस्बे के महाराजगंज रोड पर स्थित अपने ऑफिस जा रही थी, जैसे ही वह कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंची और हाईवे मार्ग किनारे चलने लगी, तभी लखनऊ की ओर से रायबरेली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद राहगीरों एवं चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों के द्वारा तत्काल इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं उक्त रोडवेज बस को चालक समेत पुलिस के द्वारा कब्जे में ले लिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं उक्त रोडवेज बस में सवार यात्रियों को उनका पैसा वापस कराकर उन्हें दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर भेजा गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, चालक व वाहन को कब्जे में ले लिया गया है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।