Raibareli-क्षेत्राधिकारी द्वारा पारस्परिक वार्ता के बाद पति-पत्नी के आपसी मनमुटाव को समाप्त कराया

Raibareli-क्षेत्राधिकारी  द्वारा पारस्परिक वार्ता के बाद पति-पत्नी के  आपसी मनमुटाव को समाप्त कराया

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो-7007782057
9838 392 747

रायबरेली महाराजगंजआवेदिका श्रीमती दानमती पुत्री रामअवध निवासी ग्राम पूरे टूक मजरे ओथी थाना महराजगंज, रायबरेली व विपक्षी (पति) रामनाथ पुत्र देवनाथ निवासी ग्राम पूरे नक्की का पुरवा मजरे समदहा थाना मिलएरिया, जनपद रायबरेली की शादी हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार दिनांक 21 मई 2023 को हुई थी । कुछ दिन बाद पति-पत्नी का आपस में विवाद होने लगा, जिसको लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया । जिसके सम्बन्ध में श्रीमती दानमती द्वारा राज्य महिला आयोग लखनऊ को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था, जो जांच हेतु क्षेत्राधिकारी महराजगंज श्री इन्द्रपाल सिंह को प्राप्त हुआ था । जिसके सम्बन्ध में आज दिनांक 08 नवम्बर 2023 को दोनों पक्षों (पति-पत्नी) को क्षेत्राधिकारी कार्यालय महराजगंज बुलाकर पारस्परिक वार्ता करायी गयी । तत्पश्चात दोनों पति-पत्नी आपसी सहमति से साथ में रहने हेतु राजी हुये।