रायबरेली-अनियंत्रित ट्रक ने कार में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, कार सवार मामूली रूप से घायल

रायबरेली-अनियंत्रित ट्रक ने कार में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, कार सवार मामूली रूप से घायल

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


महाराजगंज रायबरेली। अनियंत्रित ट्रक ने कार में पीछे से जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। कार में सवार लोग घायल हुए हैं, जिनका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है। बीते शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे के आसपास की घटना बताई जा रही है। जब बछरावां महाराजगंज मार्ग पर सलेथू गांव के निकट बछरावां से महाराजगंज की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक मौके से फरार हो गया। कार में सवार लोगो के घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिन्हें किसी निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है। क्षतिग्रस्त हुई कार को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई है। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर मौजूद लोगों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जीती हुई है तथा आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात ट्रक की पहचान करने की प्रयास किया जा रहे हैं।