रायबरेली अज्ञात कार की टक्कर से मासूम सहित बाइक दंपति घायल, एक गंभीर

रायबरेली अज्ञात कार की टक्कर से मासूम सहित बाइक दंपति घायल, एक गंभीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली-  बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर शारदा नहर के पास अज्ञात कार की टक्कर से मासूम सहित बाइक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल मोहम्मद जहीर पुत्र मोहम्मद उमर उम्र 52 वर्ष निवासी हरदोई अपनी पत्नी मुमताज बेगम उम्र 40 वर्ष एवं मोहम्मद जहीर आयात बानो उम्र 4 वर्ष पुत्री मोहम्मद वसीम के साथ अपने साले गुड्डू को देखने के लिए शिवगढ़ गए हुए थे। वहां से वापस आते समय जैसे ही वह बांदा बहराइच राजमार्ग पर उक्त घटनास्थल के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह तीनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे आसपास मौजूद लोगों के द्वारा एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक अभय चतुर्वेदी के द्वारा तीनों  घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात मुमताज की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।