रायबरेली-कांग्रेस नेता अतुल सिंह ने भाजपा को लेकर कह दी बड़ी बात ,, पढ़िए पूरी खबर

रायबरेली-कांग्रेस नेता अतुल सिंह ने भाजपा को लेकर कह दी बड़ी बात ,, पढ़िए पूरी खबर

-:विज्ञापन:-


     रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार -रायबरेली - कांग्रेस प्रदेश सचिव व विधान सच चुनाव में कांग्रेस  प्रत्याशी रहे अतुल सिंह ने शुक्रवार को भाजपा पर बड़ा हमला बोला है । उन्होंने भाजपा की नीतियों को विनाशकारी बताते हुए कहा कि  भारत देश को कांग्रेस ने सजाया संवारा है , उस देश को भाजपा बर्बाद करने पर तुली हुई है ।
     क्षेत्र के गांव बरगदहा, अप्टा, हुल्ला का पुरवा, निमावर्, अड्डा, किशुनदासपुर, कल्याणपुर आदि गांव में चौपाल व जनसंपर्क कर लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं कांग्रेस सरकार में हुए कार्यों  चर्चा करते हुए कहा कि आज जो कुछ भी आपके सामने दिख रहा है , वो सब कांग्रेस की देन है। उन्होंने बटउआपुर मजरे कोटिया चित्रा गाँव में आग से जलकर 6 बीघे गेहूं की फसल नष्ट होने की सूचना पर किसान अंकुश यादव, उदय यादव के साथ खेत में पहुंचकर पीड़ित किसानों से हाल-चाल जाना और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस देश का विकास गांधी,नेहरू परिवार की देन है।आज रायबरेली का अभूतपूर्व विकास गांधी परिवार ने किया है।एम्स जैसा बड़ा हॉस्पिटल, एनटीपीसी, रेल कोच जैसे बड़े कारखाने रायबरेली में है,यह सिर्फ और सिर्फ गांधी परिवार की देन है।रायबरेली ऐसा जिला है,जहां पांच-पांच नेशनल हाईवे शहर से निकले हुए है। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश के लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास मोदी सरकार कर रही है।  देश की जनता सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के साथ है। आज उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी और अखिलेश यादव  की जोड़ी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विजय उत्तर प्रदेश में होने जा रही है।प्रियंका गांधी रायबरेली के विकास के लिए लगातार चिंतित रहती हैं,रायबरेली की समस्याओं के बारे में हम सबसे लगातार चर्चा करती रहती हैं।रायबरेली में ऐतिहासिक विजय कांग्रेस पार्टी की होने जा रही है,यह विजय गांधी परिवार का जो भी प्रत्याशी होगा ।भाजपा के पास कांग्रेस के सामने लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। उन्होंने जिगना निवासी जितेंद्र पटेल के घर पहुंच कर विगत दिनों उनके दादा की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता शिव कुमार पांडे,शैलेंद्र सिंह,रामदत्त पांडे,डॉ रामखेलावन यादव,आशु सिंह,पप्पू मिश्रा,विमलेंद्र बाजपेई,राम सिंह,युवा नेता गोलू अग्रहरी,संदीप लोधी,दिनेश सिंह,मुन्ना सिंह,राकेश सिंह,डॉ राकेश यादव,उदय सिंह,सदाशिव दीक्षित,बृजेश सिंह,प्रदीप पटेल,रवि कुमार,रामनरेश पटेल,अजय पटेल,फूलचंद यादव,शीतलादीन पाल,धर्मेंद्र सिंह,दिलीप बाजपेई,सत्येंद्र सिंह,संजय रावत,शिवम कुमार,सूरज सरोज,विपिन यादव,अखिलेश पटेल,त्रिलोकी पटेल आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।