रायबरेली-फायर स्टेशन के सामने दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, घंटों की मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया बाहर
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- शहर कोतवाली क्षेत्र में फायर स्टेशन के सामने मंगलवार को दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। चालक को ट्रक के केबिन से बाहर निकालने के लिए फायर कर्मियों को घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।
हादसे के चलते कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाया और यातायात को सुचारु कराया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

rexpress 