रायबरेली-तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार डिवाइडर से टकराया, हालत गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ब्लॉक परिसर में पशु चिकित्सालय के सामने एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घायल बाइक सवार बृजेश कुमार पुत्र राम सजीवन उम्र 27 वर्ष निवासी रामपुर मजरे हसनगंज उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए अपने घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह कस्बा अंतर्गत उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर पशु चिकित्सालय के सामने पहुंचा, तभी तेज रफ्तार होने के चलते अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह बाइक समेत डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया। आसपास मौजूद राहगीरों के द्वारा तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात गंभीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

rexpress 