रायबरेली-अज्ञात कार ने बाइक सवार को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ओवरब्रिज पर चढ़ते समय एक बाइक सवार को अज्ञात कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल अंकित सोनी पुत्र रामदेव सोनी निवासी तमनपुर, जो कि अपनी बाइक से बछरावां से उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए वापस अपने घर जा रहा था, जैसे ही वह कस्बा अंतर्गत उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज के ऊपर चढ़ने लगा, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आसपास मौजूद लोगों के द्वारा कार का नंबर नोट करते हुए तत्काल घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से उक्त घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 