रायबरेली-दो बाइको की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो गंभीर, हालत नाजुक

रायबरेली-दो बाइको की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो गंभीर, हालत नाजुक

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


महाराजगंज रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार दोपहर महाराजगंज हलोर मार्ग पर जियापुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने- सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि एक बाइक पर सवार घायल रामचंद्र पुत्र फत्ते उम्र 55 वर्ष निवासी टूक थाना महाराजगंज अपनी पत्नी राधा उम्र 50 वर्ष के साथ कहीं जा रहे थे। तभी सामने से अपने साथी संतराम पुत्र परमेश्वर उम्र 48 वर्ष निवासी राजामऊ थाना बछरावां के साथ आ रहे दूसरे बाइक सवार कालीचरण पुत्र जगमोहन उम्र 24 साल निवासी हरचंदपुर की बाइक और रामचंद्र की बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइको पर सवार सभी चार लोग सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा चार घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात रामचंद्र एवं उनकी पत्नी राधा की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।