रायबरेली-गेहूं मड़ाई के समय थ्रेसर में फसा युवती का दुपट्टा, हुई मौत
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुल्लू का पुरवा मजरे रामगांव में शुक्रवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे के आसपास एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला, जब गेहूं मड़ाई के समय एक युवती का दुपट्टा थ्रेसर में फंसने से उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका युवती आरती पुत्री हनुमान उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी गुल्लू का पुरवा मजरे रामगांव थाना शिवगढ़ अपने परिजनों के साथ खेतों में गेहूं मड़ाई के कार्य में व्यस्त थी। तभी उसके गले में लटक रहा दुपट्टा अचानक थ्रेसर में फंस गया, जिसकी वजह से दुपट्टा थ्रेसर में लिपटता चला गया और उक्त युवती के गले में कस गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

rexpress 