Raibareli-नावगंतुक कोतवाल ओपी तिवारी को चोरों ने दी खुली सलामी

Raibareli-नावगंतुक कोतवाल ओपी तिवारी को चोरों ने दी खुली सलामी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


कुंडी तोड़कर लाखों का माल पार

रायबरेली- अज्ञात चोरों में डलमऊ कोतवाल को दी खुली चुनौती आपको बता दे कि डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रात में घर की कुंडी तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात पार कर दिया। डलमऊ कोल्ड स्टोर मोड नई बस्ती निवासी जसवंत पुत्र रामनाथ ने डलमऊ कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि प्रार्थी अपने साढू के यहां मुंशीगंज में निमंत्रण में परिवार सहित गया था रात में अज्ञात चोरों ने घर के ताला की कुंडी तोड़कर एक तोला की चेन 250 ग्राम की पायल 250 ग्राम की हाफ पेटी 6 ग्राम की झुमकी 4 ग्राम मांगबेंदी 100 ग्राम के पायल 50 ग्राम की दो पायल बच्चों के 6000 रूपए नगद एक नाक की कील उठा ले गए हैं। पीड़ित ने बताया कि पड़ोस में विजय बहादुर श्रीवास्तव का मकान है उनके भी मकान की कुंडी तोड़ दिया है। विजय बहादुर के मकान से कुछ नहीं ले गए हैं। सुबह पीड़ित के लड़के ने देखा तो सभी को सूचना दी है। प्रार्थी ने कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र देकर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।