Raibareli-आमीन पठान के 20 वादे जो रायबरेली शहर की तस्वीर बदलेंगे

Raibareli-आमीन पठान के 20 वादे जो रायबरेली शहर की तस्वीर बदलेंगे

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली में नगर पालिका अध्यक्ष को लेकर कांग्रेसी नेता आमीन पठान ने की प्रेस वार्ता जिसमें उन्होंने निम्न वत 20 वादे किए हैं जो पूरा करेंगे जनता के लिए एक तरह से आप समझ सकते हैं कि एक घोषणापत्र उन्होंने अपना जनता के समक्ष रखा है अब देखते हैं की जनता उन्हें कितना प्यार देती है फिलहाल अभी किसी भी पार्टी ने टिकट की घोषणा नहीं की है लेकिन आज से अमीन पठान ने बताया है कि वह जनसंपर्क पर निकल रहे हैं जिससे यह जो वादे हैं यह रैली की हर जनता को घर घर जाकर बताएंगे इस प्रेस वार्ता में आमीन पठान के साथ कमल सिंह चौहान मन्नू पंडित सतीश यादव आशीष गुप्ता मुस्तफ़िज़ूर रहमान अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे 

1. हर गरीब कमजोर वर्ग के लोगों का हाउस टैक्स माफ होगा शेष लोगो का टैक्स हाफ होगा। 2. शहर में हर वार्ड के बिमार मरीजों की सेवा के लिए मुफ्त में एम्बुलेन्स की व्यवस्था करना।

3. नगर पालिका द्वारा शहर में कमजोर वर्ग के लोगो के बच्चों के लिए मुफ्त में स्कूल बसों की व्यवस्था करवा 4. हर वार्ड में बच्चों को खेलने के लिए जगह एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराना व खेल प्रतियोगिता करवाना। 5. एक व्हाट्सप नम्बर जनता के लिए जारी करवाना जिसमें हमारी बहन बेटियों / युवाओं की सुरक्षा हेतु राय

का पुलिस प्रशासन भी सहयोग के लिए उपलब्ध रहेगा। 6. गरीब व्यक्ति को स्वारोजगार हेतु 20 हजार तक के बण की व्यवस्था करवाना।

7. शहर में एक वरिष्ठ नागरिक क्लब की स्थापना करवाना। 8. पटरी दुकानदारों के लिए शहर में मार्केट बनवाकर उन्हें दुम्पन आवंटित करना।

9. शहर में फल मण्डी फुटकर बिक्री हेतु बनवाना, जिसमें ट्राफिक की समस्या कम होगी।

10. मीडिया कर्मियों के सम्मान में उनके सुझाव पर जनता के कार्य करना व प्रेस क्लब की स्थापना करवाना। 11. हर वार्ड में लाईट व गव्य मुफ्त अच्छी सड़क बनवाना और पानी निकास की पूरी व्यवस्था करना।

12. शहर में साफ फिल्टर पीने के पानी की व्यवस्था करना।

13. हर वार्ड में सफाई कर्मी की विशेष व्यवस्था करना। 14. शहर में लड़कियों की शादी में सामान लाने ले जाने के लिए निःशुल्क लोडर

पालिका द्वारा मुहैया करवाना।

15. शहर में गरीब छात्र-छात्राओं को कोचिंग इंस्टीट्यूट में मुफ्त में दाखिला

करवाना। 16. हर वार्ड में गरीबों को चिकित्सा सहायता मुहैया करवाना। 17. हर व्यक्ति तक केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित हर सुविधा व्यवस्था

को पहुचाना।

18. हर वार्ड के गरीब व मजबूर जो व्यक्ति को न्याय नहीं मिल रहा

उसकी समस्या का समाधान तत्काल प्रभाव से करवाना।

19. शहर में महिलाओं के लिए शौचालय बनवाना व नगर पालिका के अंतरगत आने वाले समस्त शौचालयों की मरम्मत करवाकर उन्हें सुचारू रूप से शुरू करवाना।

20. शहर में नगर पालिका के पार्कों में नर्सरी की व्यवस्था, प्राइवेट वेण्डर (मालियो) को जगह उपलब्ध करायी जाएगी,

जिससे पालिका को आय हो और रख-रखाव बना रहे।