रायबरेली-चौथे दिन फिर बंद हुई एनटीपीसी की एक साथ तीन यूनिटें,,,,?

रायबरेली-चौथे दिन फिर बंद हुई एनटीपीसी की एक साथ तीन यूनिटें,,,,?
रायबरेली-चौथे दिन फिर बंद हुई एनटीपीसी की एक साथ तीन यूनिटें,,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली। बिजली की मांग घटने के बाद चार दिन पूर्व एनटीपीसी परियोजना की यूनिट नंबर एक, दो व पांच बंद हो गई थी। लेकिन दूसरे दिन वह फिर से संचालित हो गई। एक सप्ताह भी नहीं बीता कि यह तीनों यूनिट है फिर से बंद हो गई। एनटीपीसी की लगातार बंद हो रही यूनिटों से इसका सीधा असर विद्युत आपूर्ति की जाने वाले राज्यों पर पढ़ रहा है।
   एनटीपीसी परियोजना में यूनिट नंबर एक से लेकर पांच तक 210, 210 तथा छठवीं युनिट 500 मेगावाट विद्युत क्षमता वाली बनाई गई है। इस तरह से ऊंचाहार की इस परियोजना से 1550 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है। चार दिन पूर्व उत्तरी ग्रेड द्वारा यहां से उत्पादित होने वाली बिजली की मांग घटा दी। जिसके चलते परियोजना प्रबंधन को 210, 210 मेगा वाट विद्युत उत्पादन


 क्षमता वाली यूनिट नंबर एक, दो व पांच को बंद करना पड़ा। हालांकि तीसरे दिन ही ग्रिड ने बिजली की मांग बढ़ा दी। इसके बाद प्रबंधन ने बंद हुई तीनों यूनिटों को फिर से संचालित कर उनसे बिजली उत्पादन का कार्य शुरू कर दिया। इसी बीच शुक्रवार की रात बिजली की फिर से मांग घट गई। और परियोजना प्रबंधन को इन तीनों संचालित इकाइयों को फिर से बंद करना पड़ा। जिसके चलते यहां से उत्तर प्रदेश समेत हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत नौ राज्य प्रभावित हो गए। एनटीपीसी परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि उत्तरी ग्रिड द्वारा बिजली की मांग हटाए जाने के कारण तीनों यूनिटों को बंद किया गया है। बिजली की मांग बढ़ते ही फिर से बंद हुई यूनिटों को चालू कर बिजली उत्पादन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।