रायबरेली-महिला ने दुर्गा पूजा पंडाल में किया उपद्रव , ग्रामीणों ने कोतवाली में की शिकायत

रायबरेली-महिला ने दुर्गा पूजा पंडाल में किया उपद्रव , ग्रामीणों ने कोतवाली में की शिकायत

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -गांव में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में एक महिला ने जमकर उपद्रव किया , आयोजकों को चप्पल लेकर मारने दौड़ी, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई । ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है ।
    मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव रतापुर मजरे कंदरावा का है । गांव में हर साल शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा पंडाल आयोजित किया जाता है । जिसमें पूरा गांव मिलकर दुर्गा महोत्सव मनाता है । ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन पहले गांव का एक लड़का पूजा पंडाल में गुटखा खाकर थूक रहा था तो उसे आयोजकों ने रोका और वहां से भगा दिया । इसी बात को लेकर उसकी मां दूसरे दिन पूजा पंडाल में पहुंची और आयोजकों को गाली गलौज करते हुए उन पर टूट गई । महिला चप्पल लेकर आयोजको पर दौड़ी , जिससे वहां भगदड़ मच गई । आयोजक भागकर इधर उधर छिप गए । शुक्रवार को ग्रामीण मिलकर कोतवाली पहुंचे और मामले की तहरीर दी है । उधर महिला ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और दलित उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की है । जबकि ग्रामीणों का कहना है कि महिला के खुद उत्पात मचाया है । डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची थी , उसने छानबीन की है , जिसमें महिला का दोष सामने आया है । कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है । जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी । कोतवाली में शिकायत करने वालों में गांव के चंद्र भान यादव , सचिन कुमार दुबे , जितेंद्र कुमार यादव , दिनेश कुमार , अमित कुमार , सुरेंद्र नाथ , बुदान, राजेंद्र , देशराज सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे ।