रायबरेली-कोतवाल बदलते रहे किंतु नहीं बदलता होमगार्ड का रसूख,,,

रायबरेली-कोतवाल बदलते रहे किंतु नहीं बदलता होमगार्ड का रसूख,,,

-:विज्ञापन:-




        रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊँचाहार-रायबरेली- सैंकड़ों कोतवाल बदल गए कई सरकारें बदल गईं लेकिन सलोन कोतवाली का निजाम नहीं बदला।  होमगार्ड बीपी सिंह के कोतवाली में दखल देने का किस्सा आम है। मुकदमा दर्ज कराना, विवेचना में एफआर लगवाना, प्रतिबंधित पेड़ कटवाना,अवैध खनन समेत दीगर कामों के लिए यह मोटी रकम वसूल करता है। रकम वसूल कर देने के चलते कोतवाली प्रभारी भी इसे आशीष देते हैं। क्षेत्र में फैले इस मकड़जाल से परेशान जनता आक्रोशित हैं। 
            बीपी सिंह नाम के होमगार्ड का सलोन कोतवाली में दबदबा है। इसके वर्चस्व के आगे पुलिस अधिकारियों की भी नहीं चलती। इस कोतवाली में प्रभारी कोई भी हो लेकिन सिक्का इसी का चलता है। यह बात हम नहीं कह रहे हैं। अपितु क्षेत्र में घटी ऐसी कई घटनाओं के पीड़ित कह रहे हैं। एक गांव में एक समुदाय के धार्मिक शिक्षक पर इसी बीपी सिंह ने रूपए लेकर छेड़छाड़ का फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया। अब विवेचक एफआर लगाने के नाम पर उनसे पचास हज़ार रूपए मांग रहा है। इसमें इसी बीपी सिंह की भूमिका है। सूत्रों की माने तो सलोन कोतवाली क्षेत्र में बीपी सिंह से सांठ गांठ करके रूपए देकर रात भर खनन किया जाता है। प्रतिबंधित पेड़ काटे जाते हैं, चरस गांजे की बिक्री की जाती है। क्षेत्र के जानकार शख्स ने बताया कि एलआईयू के अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि एलआईयू अपनी जांच रिपोर्ट में वास्तविक और जमीनी हकीकत पेश कर दे तो पुलिस कप्तान प्रभावी एक्शन लेने में क्षण भर भी नहीं लगेगा। 

लम्बे समय से कोतवाली में है इसका दबदबा।
बीपी सिंह होमगार्ड के दायित्वों का का निर्वाहन करता था। मानदेय कम होने के कारण। चन्द सिक्कों की खनक ने इसे नाजायज कार्य करने का आदी बना दिया। जिसके चलते इसे निलम्बित भी किया चुका है। 
 लम्बे समय से बीपी सिंह का सलोन कोतवाली में दबदबा है। इसके कामों को नज़र अंदाज़ करने वाले कोतवाल बदल जाते हैं लेकिन इसका रसूख और वर्चस्व वही रहता है।
 
क्षेत्र में खाकी का सौदा करके खुली लूट कर करोड़ों की नामी और बेनामी संपत्ति की बनाई मिल्कियत 

क्षेत्र मे पुलिस की खाकी वर्दी के नाम पर अपराधियों और गैर कानूनी कार्य करने वालों को सह देकर इसने न  सिर्फ अपराध का ग्राफ बढ़ाया है अपितु करोड़ों रूपए की नामी बेनामी चल अचल सम्पत्ति भी बनाई है। मात्र इसके घर और शानों सौकत की मालियत करोड़ों रूपए की है।
फिलहाल सलोन क्षेत्र में अवैध खनन, प्रतिबंधित पेड़ों की कटान समेत दीगर गैर कानूनी काम बदस्तूर जारी हैं।