रायबरेली-अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, 2 की हालत गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां मौरावा मार्ग पर चुरूवा पश्चिम गांव बाईपास शेखपुर समोधा चौराहा के निकट एक अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि घायल बाइक सवार रितेश सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी खरझारा बीघापुर जनपद उन्नाव अपनी बाइक से शिवांशी सिंह पुत्री दुर्गेश सिंह एवं शालिनी सिंह पुत्री वीर बहादुर सिंह निवासी संदाना थाना मौरावा जनपद उन्नाव को लेकर बछरावां से वापस संदाना जा रहे थे। वह जैसे ही उक्त घटनास्थल के नजदीक पहुंचे, तभी एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आस-पास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात दो की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 