रायबरेली-दो बाइको की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन घायल, दो ट्रामा तो एक जिला अस्पताल रेफर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुडियाडीह आश्रम मोड़ के पास दो बाइकों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक रजनीश पुत्र राजकिशोर उम्र 35 वर्ष अपने साथी राम सहाय पुत्र भगवानदीन उम्र 30 वर्ष निवासी करदहा थाना मौरावा जनपद उन्नाव अपनी बाइक पर सवार होकर रायबरेली से वापस अपने घर जा रहे थे, जैसे ही वह उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुडियाडीह आश्रम मोड के निकट पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक घायल बाइक सवार मोहम्मद तालिब पुत्र वाहिद उम्र 29 वर्ष निवासी अहियारायपुर, रायबरेली की बाइक व रजनीश की बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनो युवक हाईवे मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा तीनों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर होने पर मोहम्मद तालिब और रजनीश को ट्रामा सेंटर 2 लखनऊ वही रामसहाय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 