रायबरेली-तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर घायल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सरेनी रोड स्थित मलपुरा के पास उस समय हुआ, जब दोनों किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालगंज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर लालगंज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
यह हादसा लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सरेनी रोड स्थित मलपुरा के पास हुआ। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

rexpress 