रायबरेली-अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल, परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने किया मृत घोषित
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के भवानीगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग पर स्थित शिवगढ़ कस्बे में पानी की टंकी के पास सब्जी विक्रेता की मोटरसाइकिल में अज्ञात ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में प्राथमिक परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। विदित हो कि मृतक रामसनेही पुत्र राम प्रसाद उम्र 30 वर्ष निवासी बदावर थाना शिवगढ़, किसी तरह सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार की देर शाम वह शिवगढ़ की ओर से घर के लिए जा रहा था, तभी शिवगढ़ बाजार से 300 मीटर की दूरी पर जल निगम की पुरानी पानी टंकी के पास सामने से आ रहे तेज अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रामसनेही गंभीर रूप से घायल हो गया, वही टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से टैक्टर लेकर फरार हो गया। आस पड़ोस के लोगों के द्वारा सूचना मृतक के परिजनों एवं शिवगढ़ पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों के द्वारा घायल रामसनेही को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची शिवगढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है व दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुँच कर जांच की जा रही है कि किस वाहन ने टक्कर मारी है। जल्द ही उसको चालक सहित गिरफ्त में लिया जाएगा।

rexpress 