रायबरेली बाइक व साइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

रायबरेली बाइक व साइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां महाराजगंज मार्ग पर थुलेडी गांव के नजदीक मौजूद ईदगाह के पास बीते बृहस्पतिवार की देर रात तकरीबन 10:00 बजे के आसपास साइकिल व बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक परीक्षण के दौरान एक को मृत घोषित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार अभिषेक कुमार उम्र 19 वर्ष एवं रविराज उम्र 18 वर्ष पुत्रगण तिलक चौधरी निवासी रसूलपुर अपनी बाइक पर सवार होकर उक्त मार्ग होते हुए अपने गांव से थुलेडी की तरफ जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे साइकिल सवार अधेड़ भुल्लन पुत्र बिरजू उम्र 50 वर्ष एवं अवधेश पुत्र तनुराम उम्र 50 वर्ष निवासीगण रसूलपुर की साइकिल व अभिषेक कुमार की बाइक में उक्त घटनास्थल पर आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस एवं आसपास मौजूद निजी वाहनों से सभी घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक भावेश यादव ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने के बाद परीक्षण के दौरान वहां मौजूद डॉक्टर के द्वारा भुल्लन घोषित कर दिया गया। वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भुल्लन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।